सोमवार, 10 जून 2024

गोंडा ग्राम हडिया गाड़ा   के गोकुल घाट पर स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में 7 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन एवं तत्पश्चात पुण्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने माना स्वयं को कृतार्थ

गोंडा ,ग्राम सभा हडिया गाड़ा में 1 जून से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा का समापन 8 जून को हुआ । इस संगीत में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हडिया गड़ा के गोकुल घाट स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण में हुआ
Published from Blogger Prime Android App
 जहां पर लाखों भक्तों ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण कर स्वयं को कृतार्थ किया कथा व्यास मनोज जी ने इस प्रकार भगवान के चरित्र का वर्णन किया कि भक्त अपने आप को इस कथा से दूर नहीं रख सके और कथा कर श्रवण करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु समय से पहुंचकर लंबे समय तक कथा का श्रवण कर स्वयं को लाभान्वित करने से वंचित नहीं रख सके आपको बताते चलें कि 8 जून को कथा के समापन के पश्चात 9 जून को एक व्रत भंडारे का आयोजन हुआ इस भंडारे में लाखों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया इस कथा के आयोजन के लिए ग्राम हडिया गड़ा के सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से इस कथा में सहयोग किया इस कथा के मुख्य यजमान डॉक्टर मलखान सिंह के अभूतपूर्व प्रयासों एवं ग्राम वासियों के सहयोग से इस भव्य आयोजन का समापन हुआ 
Published from Blogger Prime Android App
इस कथा को आयोजित करवाने में तथा इस सम्यक भंडारे को आयुक्त करवाने में पंडित अरविंद शुक्ला के योगदान की एक विशेष भूमिका रही जिन्होंने पूरे ग्राम वासियों के साथ सामंजस्य बिठाकर श्रीमद् भागवत कथा का सामूहिक आयोजन के लिए समस्त ग्राम वासियों को प्रेरित किया तत्पश्चात इस कथा का आयोजन हो सका

शुक्रवार, 7 जून 2024

कैसा होगा आपका दिन आज आप क्या करें क्या ना करें आज का राशिफल

*आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*
========================
*मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग*
===============
*शनिवार, ०८ जून २०२४*
==================
*सूर्योदय:  ०५:४२*
*सूर्यास्त:  १९:१०*
*चन्द्रोदय:  ०६:५९*
*चन्द्रास्त:  २१:१६*
*अयन  उत्तरायण*
*ऋतु: 🍁 ग्रीष्म*
*शक सम्वत:  १९४६ (क्रोधी)*
*विक्रम सम्वत:  २०८१ (कालयुक्त) पिंगल*  
*संवत्सर  क्रोधी* 
*संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त*
*युगाब्द (कलि संवत्)  ५१२६*
*मास  ज्येष्ठ*
*पक्ष  शुक्ल*
*तिथि  द्वितीया (१५:५५ से तृतीया)*
*नक्षत्र   आद्रा (१९:४१ से पुनर्वसु)*
*योग  गण्ड (१८:२६ से वृध्दि)*
*प्रथम करण  कौलव (१५:५५ तक)*
*द्वितीय करण  तैतिल (२७:४४ तक)*

*॥गोचर ग्रहा:॥*
===========≈
*सूर्य    वृष*
*चंद्र     मिथुन*
*मंगल  मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध    वृष (अस्त, पूर्व, वक्री)*
*गुरु    वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र   वृष (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*शनि   कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु    मीन*
*केतु    कन्या*

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
=================
*अभिजित मुहूर्त  ११:५९ से १२:५३*
*राहुकाल  ०९:०४ से १०:४५*
*यमगण्ड  १४:०७ से १५:४८*
*दुर्मुहूर्त  ०७:३० से ०८:२४*
*अमृत काल  ०९:४२ से ११:१८*
*विजय मुहूर्त  १४:३६ से १५:३३*
*गोधूलि मुहूर्त  १९:१६ से १९:३६*
*सायाह्न सन्ध्या  १९:१७ से २०:१७*
*निशिता मुहूर्त  २३:५६ से २४:३६*
*राहुवास  पूर्व*
*होमाहुति  सूर्य*
*दिशाशूल  पूर्व*
*अग्निवास  पाताल (१५:५५ से पृथ्वी)*
*चन्द्रवास  पश्चिम*
*शिववास  गौरी के साथ (१५:५५ से सभा में)*

*चौघड़िया विचार*
=====≈===≈==≈=
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - काल      २ - शुभ*
*३ - रोग        ४ - उद्वेग*
*५ - चर        ६ - लाभ*
*७ - अमृत     ८ - काल*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - लाभ       २ - उद्वेग*
*३ - शुभ        ४ - अमृत*
*५ - चर         ६ - रोग*
*७ - काल       ८ - लाभ*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*

*शुभ यात्रा दिशा*
=====≈========
*पश्चिम-दक्षिण (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)*

*तिथि विशेष*
========≈==
*रंभा तृतीया आदि।*

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
=========================
*आज १९:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम*
*आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (घ, ड, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*

*उदय-लग्न मुहूर्त*
===≈==≈≈==≈====
*वृषभ - २७:५१ से ०५:४५*
*मिथुन - ०५:४५ से ०८:००*
*कर्क - ०८:०० से १०:२२*
*सिंह - १०:२२ से १२:४१*
*कन्या - १२:४१ से १४:५९*
*तुला - १४:५९ से १७:१९*
*वृश्चिक - १७:१९ से १९:३९*
*धनु - १९:३९ से २१:४२*
*मकर - २१:४२ से २३:२३*
*कुम्भ - २३:२३ से २४:४९+*
*मीन - २४:४९+ से २६:१३+*
*मेष - २६:१३+ से २७:४७+*

*पञ्चक रहित मुहूर्त*
==≈≈===========
*रोग पञ्चक - ०५:१५ से ०५:४५*
*शुभ मुहूर्त - ०५:४५ से ०८:००*
*मृत्यु पञ्चक - ०८:०० से १०:२२*
*अग्नि पञ्चक - १०:२२ से १२:४१*
*शुभ मुहूर्त - १२:४१ से १४:५९*
*रज पञ्चक - १४:५९ से १५:५५*
*शुभ मुहूर्त - १५:५५ से १७:१९*
*चोर पञ्चक - १७:१९ से १९:३९*
*शुभ मुहूर्त - १९:३९ से १९:४२*
*रोग पञ्चक - १९:४२ से २१:४२*
*शुभ मुहूर्त - २१:४२ से २३:२३*
*मृत्यु पञ्चक - २३:२३ से २४:४९+*
*अग्नि पञ्चक - २४:४९+ से २६:१३+*
*शुभ मुहूर्त - २६:१३+ से २७:४७+*
*मृत्यु पञ्चक - २७:४७+ से २९:१५+*

*आज का सुविचार*
===========≈≈===
*यदि आपको भाग्य पर विश्वास है तो जो भाग्य में होगा वही प्राप्त होगा, किन्तु यदि आपको स्वयं पर विश्वास है तो जो चाहोगे वह प्राप्त कर लोगे॥*

*आज का राशिफल*
================
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएंगी लेकिन स्वभाव में आलस्य रहने के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा आपकी कार्य प्रणाली भी लोगो को पसंद आएगी इस कारण मन मे अहम भाव उत्पन्न होगा। भाई बंधुओ का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सरकारी कार्यो को आज टालने का प्रयास करें भागदौड़ एवं खर्च के बाद भी परिणाम निराश करेंगे। दांन्त अथवा हड्डियों में दर्द या मूत्राशय संबंधित शिकायत रह सकती है।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज के दिन आप शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे लेकिन आलस्य के कारण उखड़े मन से कार्य करेंगे। आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा परन्तु फिर भी धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्त्व देंगे। मध्यान तक कि दिनचर्या में उदासीनता रहेगी इसके बाद मन मे पैतृक कार्यो अथवा संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति लगी रहेगी। नौकरी अथवा व्यवसायी वर्ग दोनो ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा छोटे भाई बहन से पैतृक मामलों या चुगली के कारण कहा सुनी हो सकती है। माता पक्ष से जो आशा लगाए है उसके पूरे होने में संदेह रहेगा।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखारा रहेगा लेकिन फिर भी अपनी बातों को या पक्ष को अन्य के सामने रखने में परेशानी आएगी या तो आप किसी से बात ही नही करेंगे या सीधे ही अपना अधिकार जताएंगे। पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नही देगी। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले विशेष कर पैतृक कार्यो में किसी प्रकार की जोरजबरदस्ती ना करें लाभ की जगह हानि हो सकती है। भाग दौड़ का फल संध्या के समय असकमात मिलेगा। कोर्ट कचहरी अथवा शत्रु पक्ष के कारण धन खर्च होने की संभावना है।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप अपने मन की बात किसी को समझाने में असफल रहेंगे उल्टे आपकी बात का अन्य अर्थ निकालने पर किसी से तकरार अथवा प्रेम सम्बंध में।खटास आसकती है। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक का समय कलह वाला बना है सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी जोड़ तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह आज खर्च ही अधिक होगा। व्यवसायी वर्ग भी लेदेकर सौदे करेंगे जिससे धन लाभ तो होगा लेकिन हानि की भरपाई नही कर सकेंगे। घर मे महिला वर्ग आर्थिक उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है लेकिन चार बाते सुनाने के बाद ही। सेहत ठीक रहेगी पर मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर कुढ़न लगी रहेगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन राज समाज से सम्मान दिलाएगा आपका नरम स्वभाव अन्य लोगो को आकर्षित करेगा लेकिन किसी की उद्दंडता को बख्शेंगे भी नही। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे पुराने सौदों से धन लाभ होगा भविष्य के लिये नई योजना बनेगी परन्तु इस पर कार्य आज आरम्भ ना करें धन फंसने की संभावना है। आज किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आसकता है इसके लिए थोड़े अधिक व्यवहारिक होने की आवश्यकता है। माता पिता से स्नेह संबंध रहेंगे लेकिन पति पत्नी के बीच अहम अथवा जिद को लेकर खींचतान होगी संताने भी पिता का पक्ष लेंगी। मन व्यसनों की और शीघ्र आकर्षित होगा इससे बचें। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज के दिन आपका ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा इसके कारण बेतुकी हरकते करने से भी नही चूकेंगे। घर के सदस्य आपके रहस्यमयी स्वभाव से परेशान रहेंगे पल में स्नेह अगले ही पर गुस्सा करने पर परिजनो से मतभेद होंगे। माता पक्ष को छोड़कर अन्य किसी से कम ही बनेगी। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे। आज आप जिसे अपना शत्रु मानेंगे वही किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा। थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा लेकिन बचत नही हो सकेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे मान भंग हो सकता है। व्यर्थ के खर्च में कमी लाये आगे धन संबंधित समस्या होगी।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन मिश्रीत फलदायी रहेगा आज आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे मेहनत करने में आज कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन लाभ में विलंब होने पर क्रोध आएगा। आज किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है परोपकार की भावना प्रबल रहेगी लेकिन सीमित साधनों के कारण ठीक से कर नही पाएंगे फिर भी सामर्थ्य अनुसार किसी याचक को कुछ न कुछ अवश्य देंगे। भाई बंधु अथवा घर के अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेगा। सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज के दिन आपको पूर्व में कई गई किसी गलती अथवा शत्रु पक्ष के कारण मन मे भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी खुल कर काम नही कर पाएंगे संकोची प्रवृति हर काम में बाधक बनेगी अपनी ही आदतों पर क्रोध भी आएगा। अपना काम निकालने के लिये अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते है धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी आज आप इसको लेकर ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में भी नही रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिक कार्य भार के कारण परेशान होंगे। व्यवसायी वर्ग किसी महत्तवपूर्ण कार्य को लेकर संतोष में रहेंगे। घर के सदस्य आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज के दिन परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य मे विजय दिलाने वाली बन रही है लेकिन आपकी मानसिक स्थित पल पल में बदलने के कारण विजय स्थायी नही रहेगी। दिन का आरंभिक भाग घरेलू और व्यावसायिक उलझनों की उधेड़ बुन में खराब होगा मध्यान के समय कही से शुभ समाचार मिलेगा अटके कार्यो में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा लेकिन धन लाभ के लिये जब भी प्रयास करेंगे वह आगे के लिये लटकने से मन निराश होगा फिर भी खर्च लायक आय सहज मिल जाएगी। संकलन करने के विचार आज ना बनाये अन्यथा व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नही होगा। स्त्री वर्ग चंचल और जिद्दी रहेंगी।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन आपके लिये विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा पूर्व में किसी से किये वादे को पूरा ना कर पाने पर अपमानित होने की संभावना है।आज आप जो भी विचारेंगे या निर्णय लेंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाला है। विशेष कर आज धन संबंधित मामलों में स्पष्टता रखें टालमटोल करने पर कलह क्लेश होगा। कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी इसके ठीक करना आज बहुत मुश्किल होगा। आध्यात्मिक कार्यो में लगाव रहेगा लेकिन उलझनों के कारण समय नही दे सकेंगे। जमीन संबंधित अथवा अन्य अचल संपत्ति के कार्यो से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते है लेकिन धन की लेन देन आज ना करें। घर मे किसी गलतफहमी के कारण मतभेद होंगे।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन आप अन्य लोगो को अपनी तुलना में कम आकेंगे घर और कार्य क्षेत्र पर संगी साथियो को दबा कर रखना आपसी मतभेद का कारण बनेगा। लेकिन आज किसी पुराने मुकदमे अथवा झगड़े के सुलझने पर राहत भी मिलेगी। कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा वह भी आशानुकूल नही। सहकर्मी आपसे किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे। मध्यान के बाद विवेक होने के बाद भी मनमर्जी से कार्य करेंगे। लेखन अथवा अध्यापन से जुड़े लोग कई दिन की मेहनत का फल कम मिलने से उदास होंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे खर्च भी होगा लेकिन इसके बाद भी मन संतुष्ट ही रहेगा।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सेहत में गिरावट दर्ज होगी लेकिन फिर भी अनदेखी करेंगे जिसका प्रतिकूल परिणाम मध्यान बाद से देखने को मिलेगा। आज पराक्रम की कमी नही रहेगी अति आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे कुछ मामलों में इससे हानि ही होगी। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह शत्रु पक्ष से तकरार होने की सम्भवना मन मे भय उत्पन्न करेगी लेकिन किसी के बीच बचाव करने पर मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज अन्य लोगो के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी इसलिए व्यर्थ की बयान बाजी से बचें। धन लाभ के लिये प्रयास में कमी नही करेंगे फिर भी आशानुकूल नही हो पायेगा। घर अन्य सदस्यों के कारण दबाव अथवा घुटन अनुभव होगी।*

*विद्या विवादाय धनं मदाय*
*शक्तिः परेषां परिपीडनाय।*
*खलस्य साधोर् विपरीतमेतद्*
*ज्ञानाय दानाय च रक्षणाय।।*
*प्रभु शनिदेव जी की जय।*

पूर्व महासचिव राजीव दीक्षित की हुई वापसी ,सपा में खुशी का माहौल

Published from Blogger Prime Android Appसमाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव राजेश दीक्षित की पार्टी में वापसी हो गई है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया। चुनाव के बाद उनकी वापसी के पीछे गोंडा लोकसभा सीट से इंडी प्रत्याशी की हार भी एक कारण माना जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर उनकी वापसी चुनाव से पहले हो जाती तो चुनावी नतीजे अलग हो सकते थे। सूत्रों के अनुसार, राजेश दीक्षित को षड्यंत्र के तहत पार्टी से हटाने का प्रयास किया गया था, जिसमें षड्यंत्रकारी सफल रहे थे। अब उनकी पुनः बहाली से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
Published from Blogger Prime Android App

आरजेडी सांसद मनोज झा का दवा नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू नहीं रहेंगे एनडीए गठबंधन के सा थ

9 जून को प्रधानमंत्री मोदी शपथ लेने जा रहे हैं इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बड़ा दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ गठबंधन में नहीं रहेंगे। मनोज झा ने कहा कि वह दोनों नेताओं की राजनीति को अच्छे से समझते हैं और उनका कहना है कि नीतीश कुमार और नायडू दोनों ही भाजपा के साथ लंबे समय तक नहीं रह सकते। 
Published from Blogger Prime Android App

मनोज झा ने यह भी संकेत दिया कि जो लोग नीतीश कुमार से बात करना चाहते हैं, वे उनसे संपर्क में हैं। यह बयान तब आया है जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 
Published from Blogger Prime Android App


मनोज झा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू I.N.D.I.A (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के संपर्क में हैं। अगर यह सच है तो इसका एनडीए की राजनीति पर बड़ा असर हो सकता है, खासकर तब जब एनडीए को जादूई आंकड़े तक पहुंचने के लिए सहयोगियों की जरूरत होगी। यह बयान उसे समय आया है जब प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को शपथ लेंगे राजनीति में ऊंट किस तरह बैठेगा कोई नहीं जानता लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि पलटू राम की हैं वह कब कौन सा निर्णय ले ले कोई नहीं जानता

9 जून को तीन केदो पर होगी बीएड परीक्c

गोंडा जिले में 9 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी (डीएम) नेहा शर्मा ने इस संबंध में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की बात कही। परीक्षा में 1300 परीक्षार्थी भाग लेंगे, और इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए स्थैतिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल रखने के लिए क्लॉक रूम, पेयजल, और शौचालय जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।Published from Blogger Prime Android App

गुरुवार, 6 जून 2024

कौन कहता है अयोध्या में हारी है बीजेपी देखिए आप अयोध्या छोड़कर बाकी हर विधानसभा में हारी है बीजेपी.........

फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, खासकर जब यह अयोध्या जैसे धार्मिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़ी हो। अयोध्या विधानसभा से भाजपा की जीत के बावजूद, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की अन्य चार विधानसभाओं में हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Published from Blogger Prime Android App
अयोध्या के संत और महंत भी इस हार से हैरान हैं और वे अयोध्या की जनता को दोषी ठहराए जाने पर नाखुश हैं। उनका मानना है कि अयोध्या के लोगों ने राम मंदिर निर्माण और विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा को समर्थन दिया है। भक्त माल मंदिर के महंत और जगतगुरु राम दिनेशाचार्य जैसे धार्मिक नेताओं ने भी इस बात पर जोर दिया है कि अयोध्या के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था और भाजपा को आत्ममंथन की जरूरत है कि बाकी विधानसभाओं में क्या कमी रह गई।
Published from Blogger Prime Android App

सोशल मीडिया पर भी अयोध्या के लोगों के खिलाफ नाराजगी दिखाई दे रही है, लेकिन संतों का मानना है कि यह नाराजगी अनुचित है क्योंकि अयोध्या विधानसभा से भाजपा की जीत इस बात का सबूत है कि अयोध्या के लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है। 

इस पर विचार करते हुए राजनीतिक विश्लेषकों और दलों को यह समझने की जरूरत है कि फैजाबाद लोकसभा सीट के अन्य चार विधानसभाओं में भाजपा को क्यों हार का सामना करना पड़ा और भविष्य में इसे कैसे सुधारा जा सकता है।
Published from Blogger Prime Android App

मंगलवार, 4 जून 2024

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होने के बाद भी बसपा को नहीं मिली यूपी में कोई सीट

उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं। निर्वाचन आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बसपा राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पीछे चल रही है। देश भर में बसपा को लगभग 1.92 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में उन्हें 9.16 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं।
Published from Blogger Prime Android App

समाजवादी पार्टी (सपा) इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है और 37 सीटों पर आगे चल रही है। उनके सहयोगी कांग्रेस भी सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 33 सीटों पर आगे है, जबकि उनके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और अपना दल (सोनेलाल) एक-एक सीट पर आगे हैं। 

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर नगीना (एससी) सीट से अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी से 1.09 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

बसपा का 2024 का प्रदर्शन पिछले चुनावों की तुलना में काफी खराब रहा है। 2019 में उन्होंने समाजवादी पार्टी और आरएलडी के साथ गठबंधन कर 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि 2009 में 21 सीटें और 2004 में 19 सीटें जीती थीं। 1996 के चुनाव में बसपा ने 6 सीटें जीती थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा का प्रदर्शन कमजोर रहा था, जिसमें केवल एक उम्मीदवार ही जीत सका था। फिलहाल, बसपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है।
Published from Blogger Prime Android App

सिपाही से बाबा बने हत्यारे हरि का साम्राज्य   नारायण हरि साकार।

ढोंगी बाबाओं की श्रृंखला में एक नाम और शुमार हो गया।  नारायण हरि साकार।  यह हत्यारा बाबा रातों-रात नहीं खड़ा हो गया कि एक दिन में इसका सौ करो...