: यूपी की चर्चित लोकसभा सीट कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। दोनों सीटों को मिलाकर 37 लाख 47 हजार 847 मतदाताओ में से गोंडा में शाम 5बजे तक 50%मत दान हुआ वही कैसरगंज में 54%मतदान हुआ।
प्रदेश के पाँचवे चरण में 57-कैसरगंज तथा 59-गोण्डा लोकसभा सीट पर जो भी मतदाता शाम 6 बजे पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थित रहेंगे वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में 19,04,726 मतदाता हैं। जिनमें 10,09,379 पुरूष, 8,95,285 महिला तथा 62 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2017 है। गोण्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,43,121 मतदाता हैं। जिनमें 9,88,384 पुरूष, 8,54,668 महिला तथा 69 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1985 है। वोट डालने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य रहे।

[ फर्स्ट टाइम वोटर्स में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा लेकिन पूरे प्रशासनिक अमले के वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की गयी अ पील पूरी तरह कामयाब नही हुई। एक कारण गर्मी को भी माना जा सकता है
लेकिन बूथो पर चाक चौ बंद व्यव स्था सराहनीय रही
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें