रविवार, 26 मई 2024

इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, जुगाड़ लगाकर शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना लिया AC

इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, जुगाड़ लगाकर शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना लिया AC
इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, जुगाड़ लगाकर शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना लिया AC
गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने अपने सस्ते जुगाड़ से AC बना दिया है। शख्स के इस AC का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी शख्स के इस वीडियो को देखिए और बताइए कि उसका यह क्रिएशन् आपको कैसा लगा
टेबल फैन और ईंटों से बना दिया AC
Published from Blogger Prime Android App

पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से हर इंसान परेशान है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए कुछ न कुछ उपाय कर रहे हैं। कोई अपने खान-पान पर ध्यान दे रहा है तो कोई गर्मी को मात देने के लिए घर में कूलर और AC लगवा रहा है। हालांकि AC लगवाना सबके बस की बात नहीं है। लेकिन एक शख्स ने अपने सस्ते जुगाड़ से ट्रेडिशनल AC बना लिया है। जो आपके कमरे को AC की तरह ही कूल-कूल रखेगा। बंदे के इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सस्ते जुगाड़ से शख्स ने बना दिया ट्रेडिशनल AC
गर्मी से बचने के लिए इस सस्ते जुगाड़ में शख्स ने टेबल फैन और ईंटों की मदद से इको फ्रेंडली और ट्रेडिशनल AC बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक टब में कुछ ईंटों को सजाकर रखा है, साथ में उसने ईंटों के चारो तरफ पाइप लगा दिया है। पाइप से पानी ईंटों पर गिर रहा है। इसके बाद शख्स ने ईंटों के पीछे एक टेबल फैन रखा है जो हवा दे रहा है। अब इस तकनीक से पूरे कमरे में ठंडी हवा चल रही है।


वीडियो को मिले 12 मिलियन व्यूज
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adpdeshpande नाम के यूजर ने शेयर किया है। ट्रेडिशनल AC को बनाने वाले शख्स के इस idea को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 मिलियन लोगों ने देखा और 1 लाख 73 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 15 किलो का AC. दूसरे ने कहा- वाह! ठंडी-ठंडी हवा वह भी मिट्टी की खुशबू के साथ।
Published from Blogger Prime Android App

कोई टिप्पणी नहीं:

सिपाही से बाबा बने हत्यारे हरि का साम्राज्य   नारायण हरि साकार।

ढोंगी बाबाओं की श्रृंखला में एक नाम और शुमार हो गया।  नारायण हरि साकार।  यह हत्यारा बाबा रातों-रात नहीं खड़ा हो गया कि एक दिन में इसका सौ करो...